Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: कछवां रोड मंडी में मासूम की मौत के बाद DCP का औचक निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण पर FIR के निर्देश

पुलिस उपयुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल ने सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया, FIR की चेतावनी

Ad

 
mirzamurad news
WhatsApp Group Join Now

Ad
 सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए मंडी क्षेत्र में कड़ी निगरानी
 

वाराणसी (भदैनी मिरर)। कछवां रोड मंडी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गोमती ज़ोन के पुलिस उपायुक्त (DCP) ने मौके पर पहुँचकर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और सड़क व फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Ad
Ad

निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि फुटपाथ और हाईवे की लेन पर अस्थायी दुकानों और ठेले वालों के कारण सड़क पूरी तरह बाधित हो चुकी है। DCP ने पाया कि मंडी के भीतर पर्याप्त जगह होते हुए भी व्यापारियों द्वारा जानबूझकर सड़क पर दुकानें लगाई जा रही हैं।

DCP के सख्त निर्देश:

Ad
  • अब से कोई भी दुकान या ठेला सड़क या फुटपाथ पर नहीं लगाया जाएगा।
  • आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित दुकानदार पर तत्काल FIR दर्ज की जाएगी।
  • यदि किसी हादसे की वजह अतिक्रमण पाया गया, तो दुकानदार को भी आरोपी बनाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रातःकालीन समय में मंडी के बाहर अस्थायी दुकानों और ट्रकों की वजह से हाइवे की एक पूरी लेन जाम हो जाती है। स्कूली बच्चों, राहगीरों और आमजन को इससे भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही हालात के चलते आज सुबह एक मासूम की जान चली गई।

गोमती ज़ोन पुलिस ने मंडी प्रबंधन, दुकानदारों और आमजन से अपील की है कि वे सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही दुकानों का संचालन करें। DCP गोमती ज़ोन का कहना है हम सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेंगे। हादसों की रोकथाम अब प्राथमिकता है।

Ad
life line hospital new