Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: DCP काशी जोन ने बदला 6 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र, संकटमोचन और पियरी समेत कई चौकी प्रभारी बदले 

काशी जोन में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, एक महिला दरोगा का भी ट्रांसफर, देखें किसे मिली कहाँ की कमान 

Ad

 
Transfer
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त व मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। डीसीपी (DCP) काशी जोन गौरव वंशवाल ने तत्काल प्रभाव से 6 उप-निरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस तबादले की जद में कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी आए हैं, जिनमें एक महिला दरोगा भी शामिल हैं। वहीं, गैर जनपद में स्थानांतरित हो चुके एक उप-निरीक्षक को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।

Ad

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी? 

जारी आदेश के अनुसार, काशी जोन की विभिन्न चौकियों और थानों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  •  चौकी प्रभारी बजरडीहा (भेलूपुर): चौक क्षेत्र के पियरी चौकी प्रभारी रहे प्रशांत शिवहरे को अब भेलूपुर थाना क्षेत्र की बजरडीहा चौकी की कमान सौंपी गई है।
  • चौकी प्रभारी पियरी (चौक): चेतगंज क्षेत्र की पानदरीबा चौकी के प्रभारी रहे विकास मिश्रा को पियरी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
  • चौकी प्रभारी पानदरीबा (चेतगंज): लंका क्षेत्र की संकटमोचन चौकी प्रभारी रहीं महिला दरोगा शिप्रा सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें पानदरीबा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • चौकी प्रभारी संकटमोचन (लंका): कोतवाली क्षेत्र के कालभैरव चौकी प्रभारी रहे अभय नारायण सिंह को अब संकटमोचन चौकी की कमान दी गई है।
  • चौकी प्रभारी कालभैरव (कोतवाली): थाना लंका पर तैनात रहे उप-निरीक्षक पवन कुमार सिंह को कालभैरव चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

स्थानांतरणधीन दरोगा को किया गया मुक्त

इन बदलावों के साथ ही, गैर जनपद स्थानांतरण हो चुके उप-निरीक्षक कृष्णदेव को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है, जिससे वे अपनी नई तैनाती के स्थान पर योगदान दे सकें।

Ad

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल क्षेत्र में जन-सुरक्षा को बेहतर बनाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।