Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी और पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खाकी पहनने का सपना रह गया अधूरा;बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, पिता-पुत्री ने मौके पर ही तोड़ा दम; एक युवक गंभीर रूप से घायल।

Ad

 
fre
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के बीच वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद मर्मांतक और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार की सुबह वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर नागापुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पिता और उनकी 20 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जो पुलिस भर्ती परीक्षा देने जौनपुर जा रहे थे। हादसे में बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Ad
Ad

जौनपुर परीक्षा केंद्र जा रहे थे पिता-पुत्री

भदैनी मिरर को मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर के कोदूपुर निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64 वर्ष) अपनी बेटी आंचल सोनकर (20 वर्ष) का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का केंद्र देखने और उसे परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जौनपुर जा रहे थे। बाइक को चंदौली के मुगलसराय (कटेसर कोतवाली) का रहने वाला दिनेश सोनकर (23 वर्ष) चला रहा था।

Ad

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी बाइक फूलपुर क्षेत्र के पिंडरा बाईपास और नागापुर गांव के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही थम गईं सांसें, घायल जिला अस्पताल रेफर

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठे पृथ्वीनाथ सोनकर और बेटी आंचल सीधे ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा दिनेश दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ad

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दिनेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पिंडरा भिजवाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

"हादसे की सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। बेटी का वर्दी पहनने का सपना परीक्षा देने से पहले ही टूट गया, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी, फूलपुर

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। हाईवे और टोल प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी ट्रक और उसके चालक की शिनाख्त कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।