Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण: सौहार्द की मिसाल! मस्जिदों को हटाने के लिए खुद आगे आए मुस्लिम समाज के लोग

Varanasi News: दालमंडी में भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच अभियान शुरू, 54 जर्जर मकानों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर

Ad

 
dse
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चल रहे दालमंडी चौड़ीकरण (Dalmandi Widening Varanasi) अभियान के तहत बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि चौड़ीकरण की जद में आने वाली धार्मिक संरचनाओं (मस्जिदों) को हटाने के लिए मुस्लिम समाज के लोग और संबंधित मस्जिदों के मुतवल्ली खुद आगे आए और आपसी सहमति से ध्वस्तीकरण का काम शुरू कराया।

Ad
Ad

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

बुधवार सुबह से शुरू हुई इस बड़ी कार्रवाई के मद्देनजर पूरे दालमंडी और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पूरे इलाके में 13 रणनीतिक स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

Ad

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या बाधा को रोकने के लिए मीडिया और आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

इन 5 मस्जिदों के मुतवल्लियों ने खुद शुरू किया काम

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई आपसी बातचीत और शहर के विकास में सहयोग की भावना दिखाते हुए प्रभावित मस्जिदों के मुतवल्लियों ने स्वयं ही आंशिक या पूर्ण ध्वस्तीकरण की कमान संभाली। चौड़ीकरण की जद में आने वाली प्रमुख मस्जिदें निम्नलिखित हैं:

Ad
  • करीमुल्ला बेग मस्जिद

  • संगमरमर मस्जिद

  • अली रजा खान मस्जिद

  • रंगीले शाह मस्जिद

  • निशारान मस्जिद

54 पुराने मकानों पर भी चला जेसीबी का पंजा

मस्जिदों के अलावा, दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के रास्ते में आ रहे 54 पुराने और जर्जर मकानों को भी चिन्हित किया गया था। इन मकानों पर लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम की जेसीबी मशीनों द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

मौके पर डटे रहे आला अधिकारी इस पूरे महाअभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वैभव बांगर, एडीएम (प्रशासन) राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सिंह और अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला खुद मुस्तैद रहा।

चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा चौड़ीकरण कार्य

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दालमंडी क्षेत्र में व्यापार और आम जनता के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह चौड़ीकरण बेहद जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पूरी सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय लोगों के सहयोग के बीच चरणबद्ध (Phase-wise) तरीके से आगे भी जारी रहेगा, ताकि तय समय सीमा के भीतर सड़क को चौड़ा किया जा सके।