Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Crime News: मिर्जामुराद में सूने मकान का ताला तोड़कर ₹3 लाख की चोरी

खालिसपुर गांव में मुंबई से लौटे परिवार के होश उड़े; आठ कमरों के बंद घर में चोरों ने इत्मीनान से की वारदात, बिस्तर बिछाकर बिताया समय।

Ad

 
dfv
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर वाराणसी डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खालिसपुर गांव (नहर पार) में चोरों ने मुंबई में रहने वाले एक परिवार के सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान के पीछे सेंध लगाकर घुसे चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े और बर्तन चुरा लिया। गृहस्वामिनी के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

Ad

j

मुंबई में रहता है परिवार, सूना था आठ कमरों का मकान

जानकारी के अनुसार, खालिसपुर नहर पार निवासी सुबदेई देवी अपने बेटों के साथ महाराष्ट्र के मुंबई (गोरेगांव) में रहती हैं। गांव में स्थित उनका आठ कमरों का बड़ा मकान लंबे समय से बंद रहता था और उसमें घरेलू सामान रखा हुआ था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोर पीछे की तरफ से दीवार या खिड़की में सेंध लगाकर मकान के अंदर दाखिल हुए और एक-एक कर सभी कमरों को खंगाल डाला।

गृहस्वामिनी के मुताबिक, चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले व दरवाजे तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात—मुख्य रूप से करधनी, सोने की चेन, कान के झुमके—इसके अलावा घर में रखे पीतल-कांसे के बर्तन और बक्से में रखे कीमती कपड़े चुरा लिए। चोरों ने घर के किसी भी कमरे को सुरक्षित नहीं छोड़ा।

n

बुधवार दोपहर घर लौटने पर हुआ खुलासा

बुधवार दोपहर जब सुबदेई देवी मुंबई से अपने गांव पहुंचीं और मुख्य दरवाजे का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो जेवरात, बर्तन और कपड़े गायब मिले।

घटना की सूचना तुरंत मिर्जामुराद पुलिस को दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मकान के बीच बने गलियारे (बरामदे) में बिस्तर बिछा हुआ मिला, जिससे पुलिस और ग्रामीणों को यह आशंका है कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान वहां काफी समय बिताया और पूरी इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।