Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: वाराणसी में कांग्रेस का 'बूथ प्रहरी' अभियान, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

संगठन विस्तार के लिए चलेगा व्यापक सदस्यता अभियान; व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा छोड़ संगठन को मजबूत करने की अपील

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी: वाराणसी महानगर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। बुधवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस के "बूथ प्रहरी अभियान" को गति देने और संगठन विस्तार की रूपरेखा तय की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कांग्रेस की विचारधारा और जनता के मुद्दों को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

Ad
Ad

समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत: राघवेंद्र चौबे

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। यही कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी की नई ऊर्जा बनेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर सबसे पहले संगठन को मजबूत बनाने में जुटें।

Ad

राघवेंद्र चौबे ने व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा, "कांग्रेस का 'बूथ प्रहरी' सबसे पहले जनता के बीच पहुंचेगा, उनकी समस्याओं को सुनेगा और उनकी आवाज को मजबूती से पार्टी के शीर्ष मंच तक ले जाने का कार्य करेगा।"

महानगर में तेज होगा सदस्यता अभियान, महिलाओं-युवाओं पर फोकस

बैठक में निर्णय लिया गया कि वाराणसी महानगर के अंतर्गत संगठन विस्तार के लिए एक व्यापक और आक्रामक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी। पार्टी इस बार युवाओं और महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके साथ ही महानगर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस की सक्रिय इकाइयों को पुनर्गठित कर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Ad

कार्यकर्ताओं ने लिया 'बूथ प्रहरी' को सफल बनाने का संकल्प

बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए एक स्वर में संकल्प लिया कि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “बूथ प्रहरी अभियान” को वाराणसी के प्रत्येक वार्ड और हर एक बूथ तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, जमीनी मजबूती और जनता के बीच कांग्रेस को एक नई व प्रभावी पहचान प्रदान करेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित: संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के इस संकल्प कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के साथ मुख्य रूप से डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, अखिलेश पाण्डेय, रविशंकर श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, रोहित मौर्य, संतोष गुप्ता, चंद्रिका मौर्य, उमानाथ पटेल, घनश्याम यादव, राम लखन साहनी, शुभम पटेल और वसीम अहमद समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।