Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: उदयपुर में छठ पूजा स्थल विवाद गहराया, महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ और थाना प्रभारी, उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का दिया भरोसा।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में छठ पूजा स्थल को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूजा स्थल बदले जाने के विरोध में गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई और साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर वर्षों पुरानी परंपरा और पूजा का स्थान बदलने नहीं देंगी।

Ad
Ad

df

प्रशासनिक अधिकारियों ने की समझाने की कोशिश

विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। महिलाओं की समस्याएं सुनने और उन्हें समझाने के लिए एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी, चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम और स्थानीय चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से लंबी बातचीत की और उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना। साथ ही आश्वासन दिया कि इस पूरे प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

महिलाओं का दो टूक जवाब - "नहीं बदलेंगे पूजा का स्थान"

अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद महिलाएं अपनी मांग पर डटी रहीं। महिलाओं का कहना था कि वे अपनी समस्याओं और मांगों का लिखित पत्र पहले ही प्रशासन को सौंप चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा, "यह छठ पूजा हमारे लिए आस्था का बड़ा केंद्र है और यह आयोजन वर्षों से इसी निर्धारित स्थान पर होता आ रहा है। हम अपनी धार्मिक आस्था और परंपरा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। प्रशासन हमारी परंपरा का सम्मान करे और हमें उसी स्थान पर छठ पूजा संपन्न कराने की अनुमति दे।"

क्या बोले एसीपी सारनाथ?

मौके पर मौजूद एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने महिलाओं को समझाते हुए कहा, "एसडीएम साहब के जो आदेश हैं, अगर आपको उस पर कोई आपत्ति है, तो आप जिलाधिकारी महोदय से मिलकर अपनी बात रख सकती हैं या एसडीएम साहब के यहां अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती हैं। यदि उच्चाधिकारियों का आदेश यहां के लिए हो जाता है, तो पूजा यहीं होगी; अन्यथा वे जहां जगह तय करेंगे, वहीं आयोजन होगा। प्रशासनिक स्तर से जो भी निर्देश मिलेगा, हम उसका पालन कराएंगे। यदि ऊपर से अनुमति मिलती है, तो यहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी तुरंत करवा दी जाएगी।"

फिलहाल, महिलाओं के अड़े रहने के कारण स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रशासन इस मामले के शांतिपूर्ण हल के लिए उच्च स्तर पर मंथन कर रहा है।