Movie prime
Ad

Varanasi : कामाख्या मंदिर में झाड़-फूंक के नाम पर ठगी, फर्जी पुजारी गिरफ्तार

गूगल पर खुद को पुजारी बताकर लोगों से वसूली, साइबर क्राइम सेल और प्रतिबिंब टीम की कार्रवाई

Ad

 
arrested
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को असम स्थित कामाख्या मंदिर का पुजारी बताकर लोगों को झांसा देता था।

साइबर क्राइम सेल और प्रतिबिंब टीम की संयुक्त कार्रवाई में भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र स्थित झउवा पिलखिनी निवासी विनय तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई राजस्थान के एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई।

Ad
Ad

साइबर क्राइम सेल प्रभारी मनोज कुमार तिवारी के अनुसार, आरोपी गूगल पर खुद को कामाख्या मंदिर का पुजारी बताकर झाड़-फूंक और पूजा के जरिए समस्याओं के समाधान का दावा करता था। इसके बाद वह लोगों से ऑनलाइन अपने बैंक खाते में पैसे मंगवाता था।

मामला तब सामने आया जब भीलवाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर टीम ने जांच शुरू की।

Ad

जांच के दौरान प्रतिबिंब टीम ने आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद खातों की गहन जांच कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद साइबर क्राइम टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

Ad
Ad