Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : लंका क्षेत्र के लौटूवीर पुलिया के पास मिली कारपेंटर की लाश

घटनास्थल से कुछ दूर वनपुरवा गांव का रहनेवाला था अशोक विश्वकर्मा

Ad

 
body
WhatsApp Group Join Now

Ad

सूचना पर पहुंचे परिवारवाले तब हुई शव की पहचान 

वाराणसी, भदैनी मिरर। लंका थाना क्षेत्र के लौटवीर पुलिया के पास बुधवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक 45 वर्षीय अशोक विश्वकर्मा वनपुरवा गांव का रहनेवाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Ad

बताया जाता है कि अशोक विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता था। देर रात लौटूबीर पुलिया के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को जमीन पर अचेत पड़ा देखा। लोगों ने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही हुई। जब उसके पास गये तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। अज्ञात व्यक्ति की मौत की सूचना पर लोग और राहगीर जुटने लगे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, अशोक के परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह जब उन्हें शव मिलने की सूचना मिली तो पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। फिलहाल उसकी मौत पर तरह-तरह की चर्चा है।

Ad