Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : मामूली विवाद में भाईयों ने ही ले ली भाई की जान, गांव में फैली सनसनी

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी , भदैनी मिरर। फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर मंगारी गांव में सोमवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां दो भाइयों ने मिलकर अपने ही बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमेश राम (50) रात को अपने घर के आंगन में अपनी नातिन को खेला रहा था। इस दौरान वह बोला, "हनुमान जी की माता का नाम अंजनी है।" यह बात उसके छोटे भाई सुभाष को नागवार लगी। सुभाष ने इसे अपनी बेटी अंजनी का अपमान मान लिया।

Ad
Ad

मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि सुभाष और अनिल, दोनों छोटे भाइयों ने रमेश पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल, सुभाष और सुभाष की पत्नी फुलकुमारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

Ad

life line hospital

मृतक रमेश राजगीर मिस्त्री का काम करता था और शराब का आदी था। उसके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है।

गांव में इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Ad