Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट, कैंट स्टेशन–बस स्टैंड पर डॉग स्क्वायड संग चला सघन चेकिंग

जिला जज के ई-मेल से मचा हड़कंप, कचहरी खाली कर तलाशी -रेलवे स्टेशन, रोडवेज, घाट और मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा
 

Ad

 
Station
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर संवाददाता। वाराणसी में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जिला जज संजीव शुक्ला के आधिकारिक ई-मेल पर रात करीब 1:30 बजे धमकी मिलने की सूचना के बाद कचहरी परिसर को तत्काल खाली कराकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।

Ad
Ad

बार पदाधिकारियों को सूचना देकर सभी मामलों में तारीख दी गई। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि वकीलों से अपने-अपने चैंबरों और आसपास संदिग्ध वस्तुओं की स्वयं जांच करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

Ad

Station
कैंट स्टेशन और बस स्टैंड पर डॉग स्क्वायड के साथ अभियान

धमकी के बाद कमिश्नरेट पुलिस और रेलवे प्रशासन ने संयुक्त रूप से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म, कूड़ेदान, मशीनों और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके बैग व अन्य सामान खंगाले गए।
इसी क्रम में सिगरा पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर भी विशेष चेकिंग की। बस स्टैंड पर बैठे यात्रियों से बातचीत कर सत्यापन किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Ad

Station
घाट-मंदिरों में भी बढ़ी सतर्कता

एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि जिन स्थानों पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। घाटों और मंदिरों में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और जांच लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह तैयार है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अफवाहें न फैलाएं, क्योंकि कई बार रयूमर की वजह से बेवजह अफरातफरी का माहौल बन जाता है।

उधर, साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी है, ताकि इसके स्रोत और भेजने वाले तक पहुंचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि जब तक पूरी तरह संतुष्टि नहीं हो जाती, तब तक शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम बने रहेंगे।