Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: गंगापुर में पेंशन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में पिता समेत 4 घायल

पेंशन के विवाद में खूनी संघर्ष; गंगापुर में हनुमान मंदिर परिसर में ताबड़तोड़ चाकूबाजी, बड़ा भाई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल

Ad

 
df
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

भदैनी मिरर क्राइम डेस्क, वाराणसी: वाराणसी के गंगापुर क्षेत्र में पिता की पेंशन को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने ही पिता पर हमले के प्रयास के दौरान बीच-बचाव करने आए बड़े भाई और दो भतीजों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस जघन्य हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Ad

पिता पर हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए थे बड़े भाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त चपरासी विभूति यादव की पेंशन को लेकर उनके बेटों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को बेलास यादव गंगापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बैठे हुए थे। इसी दौरान उनका छोटा बेटा सुभाष यादव वहां पहुंचा। आरोप है कि वह अपने पिता पर हमला करने की नीयत से आया था।

घटना को देख उनके बड़े बेटे नंदा यादव (50 वर्ष) तुरंत बीच-बचाव करने के लिए आगे आए। इसी बात से गुस्साए सुभाष ने बड़े भाई नंदा यादव पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़े।

चाचा को बचाने आए दो भतीजे भी हुए लहूलुहान

अपने ताऊ/चाचा नंदा यादव पर जानलेवा हमला होता देख उनके दो भतीजे— दीपक यादव उर्फ दीपू (22 वर्ष, पुत्र विभूति यादव) और सावन यादव (19 वर्ष, पुत्र विभूति यादव) उन्हें बचाने के लिए दौड़े। आरोप है कि हमलावर सुभाष यादव ने बेरहमी से दोनों भतीजों पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सार्वजनिक स्थल और मंदिर परिसर में हुई इस सनसनीखेज घटना से आसपास के इलाके में भारी दहशत फैल गई। वारदात के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी सुभाष यादव को मौके पर ही धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस हिरासत में आरोपी, घायलों का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल विभूति यादव, नंदा यादव, दीपक और सावन को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।