Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : अस्सी में भाजपाइयों ने पाकिस्तान के झंडे को पैरों तले रौंदा, जताया आक्रोश

पहलगाम आतंकी घटना में 28 लोगों की मौत से नाराज है पूरा देश

Ad

 
bjp assi
WhatsApp Group Join Now

Ad

आपरेशन सिंदूर के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के लिए जवानों की कर रहे थे हौंसलाअफजाई 

वाराणसी, भदैनी मिरर। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध और और पाक के नापाक पर पानी फेरती सेना की कार्रवाई के दौरान शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्सी क्षेत्र में अपना आक्रोश व्यक्त किया। भेलूपुर थाना क्षेत्र में अस्सी चौराहा से घाट मार्ग पर भाजपा महानगर संयोजक राजेश सिंह और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बना कर उसे पैरों से रौंदा। इसके साथ ही आते-जाते लोग भी पाकिस्तान के झंडे को पैरों तले रौंदकर अपना विरोध और आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। 

Ad

बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पिछले दिनों पहलगाम में 28 निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसको लेकर देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पाकिस्तान का विरोध विभिन्न प्रकार से कर रहे हैं। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने आतंकियों को पनाह देनेवाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना की तीनों टुकड़ियों को खुली छूट दे दी है। अब भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Ad

life line hospital

पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे और भारतीय सेना की हौसला अफजाई भी कर रहे थे। राजेश सिंह का कहना था कि हम लोगों ने आज यहां जमीन पर पाकिस्तान का झंडा इसलिए बनवाया है ताकि लोग आते जाते इस पाकिस्तान के झंडे को अपने पैरों से रौंदते रहे। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीमा यादव, राधे मोहन झा, जगन्नाथ ओझा, गोपाल सिंह, अर्पित यादव, संतोष सिंह, मिंटू सिंह आदि रहे।

Ad

Navneeta