Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : ट्रक ने ली बाइक सवार युवक की जान, रिश्तेदार की शादी में आया था मोनू

बाबतपुर बाटलिंग गैस प्लांट के पास हुआ हादसा

Ad

 
babatpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

युवाओं ने प्लांट के पास फोर लेने पर किया हंगामा, लगा जाम

वाराणसी, भदैनी मिरर। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर बाटलिंग गैस प्लांट के पास सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक का नाम मोनू सिंह है और चिउरापुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार चिउरापुर गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने मोनू सिंह बाइक से गया था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के धक्के से मोनू छिटक कर दूर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मोनू के मौत की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के दर्जनों लोग आ गये। गुस्साये लोगों ने फोर लेन पर हंगामा कर दिया।

Ad

इसके कारण फोर लेन पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर युवक के परिजन भी बड़ागांव पहुंचे। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।