Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: CBI की बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख घूस लेते NER के Senior DMM नितेश अग्रवाल रंगे हाथ गिरफ्तार; आवास और दफ्तर पर रेड

फर्नीचर ठेकेदार से बिल भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत; सीबीआई की टीम देर रात से खंगाल रही है बैंक खाते और संपत्ति के दस्तावेज

Ad

 
CBI
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): पूर्वांचल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सीबीआई की टीम ने वाराणसी स्थित बनारस रेल मंडल (NER) में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (Senior DMM) नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद से ही रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Ad
Ad

फर्नीचर ठेकेदार के बिल पास करने के नाम पर मांगी घूस

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे में फर्नीचर सप्लाई का काम करने वाले एक ठेकेदार के बकाया बिलों के भुगतान और ठेके की निरंतरता को लेकर सीनियर डीएमएम नितेश अग्रवाल रिश्वत की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने इसकी लिखित शिकायत सीबीआई से की।

शिकायत का प्राथमिक सत्यापन करने के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार ने अधिकारी को 1.70 लाख रुपये की रकम सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

Ad

आवास और दफ्तर पर देर रात से छापेमारी

नितेश अग्रवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने उनके कार्यालय, सरकारी आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई अफसरों ने परिजनों और विभागीय कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही अधिकारी के बैंक खातों, लॉकर और संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Ad

NER में सीबीआई का लगातार एक्शन: घूसखोर अफसरों में खलबली

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई का यह कोई पहला एक्शन नहीं है। बीते कुछ महीनों में सामने आए प्रमुख मामले:

  • जुलाई 2025 ('गति शक्ति' प्रोजेक्ट में धांधली): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'गति शक्ति' परियोजना में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीबीआई ने वाराणसी और लखनऊ में एक साथ कई रेल अधिकारियों के ठिकानों पर रेड मारी थी।

  • अक्टूबर 2024 (2 लाख घूस में Senior DEN ट्रैप): डीआरएम कार्यालय परिसर से सीबीआई ने सीनियर डीईएन (द्वितीय) सत्यम कुमार सिंह को ठेकेदार से 2 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

  • अप्रैल 2024 (सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर कार्रवाई): पूर्वोत्तर रेलवे के ही वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

CBI की इस बैक-टू-बैक कार्रवाई से पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी दहशत का माहौल है।