Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : गाजीपुर की नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करनेवाला BHU नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार

31 मई की रात सीढ़ी से उतरते समय की थी छेड़खानी, किशोरी की मां ने दर्ज कराई थी रपट

Ad

 
chedkhani
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

राजस्थान के बाडमेर जिला का रहनेवाला है आरोपित हेमाराम 

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल में अपने जीजा के इलाज के लिए आई नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के मामले में लंका पुलिस ने आरोपित नर्सिंग स्टाफ हेमाराम को गिरफ्तार कर लिया। हेमाराम राजस्थान के बाडमेर जिले के चवा थाना क्षेत्र के आदर्श चवा का मूल निवासी है। यहां सर सुंदरलाल अस्पताल के गैस्ट्रो डिपार्मेंट में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर हेमाराम के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 

Ad
Ad

पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की रहनेवाली किशोरी अपने जीजा के इलाज के लिए अपनी मां के साथ आई है। उसके जीजा गेस्ट्रो विभाग में दूसरी मंजिल पर भर्ती हैं। बताया जाता है कि 31 मई की रात 11 बजे किशोरी अस्पताल की सीढ़ी से नीचे उतर रही थी। उसी दौरान नर्सिंग स्टाफ हेमाराम भी उतर रहा था। आरोप है कि रात में अकेला पाकर हेमाराम ने किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर वह चला गया। इसके बाद वापस लौटकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां ने अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया। इसके बाद लंका थाने में तहरीर दी।

Ad

पुलिस ने मां की तहरीर पर हेमाराम के खिलाफ धारा 78(2),75(1),351(3) व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को हेमाराम की गिरफ्तारी कर ली गई। इस घटना के बाद एक बार फिर अस्पताल में इतने तामझाम के बावजूद महिला, किशोरियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लाजमी है। अभी बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में सुरक्षाकर्मियों, बाउंसरों की दबंगई, कतिपय अधिकारियों के भ्रष्टाचार को लेकर माहौल गर्म है। इसी बीच किशोरी से छेड़खानी और वह भी स्टाफ द्वारा तो अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर तो सवाल उठने लाजमी हैं।
 

Ad

Ad