Movie prime
PMC_Hospital

 वाराणसी-भदोही मार्ग : DCM ने दो लोगों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत 

लोहता के जगन्नाथपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने दो को रौंदा; चालक फरार, थाने पर आक्रोशित लोगों का हंगामा, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी।

Ad

 
dv
WhatsApp Group Join Now

Ad

लोहता (वाराणसी)।
वाराणसी-भदोही मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। लोहता थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में एक तेज रफ्तार और बेकाबू DCM ट्रक ने साइकिल सवार फल विक्रेता और पैदल जा रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लोहता के भट्ठी गांव निवासी 60 वर्षीय छेदी बारी और बड़ी मस्जिद (लोहता) निवासी 18 वर्षीय राशिद जमाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छेदी बारी अपनी साइकिल पर केले लादकर जगन्नाथपुरी जा रहे थे, जहां वे ठेले पर फल बेचकर अपने परिवार का पेट पालते थे। वहीं, 18 वर्षीय राशिद जमाल पैदल अपने रास्ते जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए काल बने तेज रफ्तार DCM ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।

परिजनों में कोहराम, थाने पर उमड़ी भीड़
घटना की सूचना मिलते ही लोहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। मृतकों के रोते-बिलखते परिजन और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में लोहता थाने पहुंच गए और फरार ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी रोहनिया और मंडुआडीह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को निष्पक्ष जांच और चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
60 वर्षीय छेदी बारी की अचानक हुई मौत से उनके घर में मातम पसरा हुआ है। उनकी पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। छेदी अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं, जो घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
CCTV कैमरों की जांच शुरू
लोहता पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही भागने वाले DCM ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad