Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी सावधान! 11 मई को राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आगमन, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; देखें पूरी लिस्ट

VVIP मूवमेंट के चलते यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने जारी की एडवाइजरी, आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव।

Ad

 
Varanasi traffic
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): धर्म की नगरी वाराणसी में कल यानी 11 मई 2026 को महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और अन्य गणमान्य व्यक्तियों (VVIPs) का आगमन होने जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। वाराणसी यातायात पुलिस ने शहरवासियों की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है।

Ad
Ad

यातायात पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख चौराहों और मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी:

इन रास्तों पर रहेगा भारी वाहनों और कारों का रूट डायवर्जन:

  • अमर उजाला तिराहा: VVIP के आने से 3 घंटे पहले ही टेम्पो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें और क्रूजर जैसे वाहनों को लहुराबीर या मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें लकड़ीमण्डी की ओर मोड़ दिया जाएगा।

  • विशेश्वरगंज तिराहा: आगमन से 1 घंटे पहले चार पहिया वाहनों का मैदागिन जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन गोलगड्‌डा तिराहा की ओर जा सकेंगे।

  • गोदौलिया चौराहा: किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक की स्थिति:

  1. मरीमाई और मलदहिया: मरीमाई से तेलियाबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें अन्ध्रापुल या मलदहिया की ओर भेजा जाएगा। वहीं, मलदहिया से लहुराबीर जाने वाले वाहनों को साजन या इंग्लिशिया लाइन की तरफ मोड़ा जाएगा।

  2. पिशाचमोचन और चेतगंज: पिशाचमोचन से लहुराबीर जाने वाले वाहन जयसिंह चौराहा होकर निकलेंगे। चेतगंज थाने के सामने से लहुराबीर की ओर जाने वाले वाहनों को बेनिया तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  3. सोनारपुरा और जंगमबाड़ी: सोनारपुरा से चार पहिया और जंगमबाड़ी से दो पहिया वाहनों को गोदौलिया की ओर जाना वर्जित रहेगा।

  4. गिलट बाजार: गिलट बाजार से भोजूबीर सब्जी मंडी की ओर जाने वाले वाहनों को शिवपुर चुंगी की तरफ भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस की अपील

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट वाराणसी ने आम जनमानस से विनम्र अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग दें। लोग असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें और बहुत जरूरी होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

Ad