Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : रोहनिया में बीकॉम के छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में लगा ली फांसी 

खुशीपुर स्थित किराए के कमरे में रहता था अश्वित सिंह 

Ad

 
rohaniya
WhatsApp Group Join Now

Ad
सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। रोहनिया थाना क्षेत्र के खुशीपुर स्थित पूनम श्रीवास्तव के मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहे बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अश्वित सिंह (20) ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच पड़ताल की। एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा भी पहुंचे थे। छात्र की खुदकुशी की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई।

Ad
Ad

rohaniya

मकान मालकिन पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र अश्वित सिंह (20) पुत्र सत्येंद्र सिंह ने 8 फरवरी को कमरा किराये पर लिया था। वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था और खुशीपुर भदवर स्थित एसएमएस कॉलेज में पढ़ाई करता था। बुधवार की सुबह उसका शव पंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गये थे। 

Ad

मृतक के चाचा ने बताया कि अश्वित 9 फरवरी को राजातालाब क्षेत्र के शहंशाहपुर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुआ था और उसी रात अपने कमरे पर लौट आया था। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

Ad