Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: लोहता में शिरडी गैस एजेंसी के पास अचेत मिला ऑटो चालक, अस्पताल ले जाते समय मौत; शिनाख्त के बाद सामने आई बीमारी की बात

नशे की लत और बीमारी ने ली जान? 7 साल पहले पत्नी भी छोड़कर जा चुकी थी साथ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Ad

 
Murder
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (लोहता), भदैनी मिरर। लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिरडी गैस एजेंसी के पास रविवार दोपहर एक ऑटो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिला। आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मौत का कारण गंभीर बीमारी और नशे की लत को माना जा रहा है।

Ad
Ad

गैस एजेंसी के पास मिला था अचेत

पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि शिरडी गैस एजेंसी के समीप एक लगभग 35 वर्षीय ऑटो चालक अचेत पड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे निजी वाहन से काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया है।

Ad

बीमारी और नशे की लत से टूटा था परिवार

मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को अहम जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले काफी समय से लीवर और किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। साथ ही वह नशे का भी आदी था। नशे की इसी लत के कारण उसका वैवाहिक जीवन भी बिखर गया था। लगभग 10 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था, लेकिन नशे की आदतों से तंग आकर उसकी पत्नी 7 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी।

Ad

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी ही प्रतीत हो रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।