Movie prime
Ad

वाराणसी : आशा कार्यकत्रियों ने CMO को दिया अल्टीमेटम, कहा-8 फरवरी तक नहीं मिला बकाया मानदेय तो CM से मिलेंगी

नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी को न वेतन मिला और न प्रोत्साहन राशि

Ad

 
asha
WhatsApp Group Join Now

Ad

कई बार शिकायतों के बाद भी नही हो सकी कार्रवाई

वाराणसी, भदैनी मिरर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को सोमवार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2025 के मार्च, नवंबर और दिसंबर महीनों का साथ ही जनवरी 2026 का कोई भी मानदेय या प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। 

Ad
Ad

asha

आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 8 फरवरी तक समस्त बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अपने अध्यक्ष जे.एन. तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगी। ज्ञापन में नीलम राम, सुशीला देवी, मंजुलता देवी, कोर देवी, राशन भाशा देवी, आरती देशी, मायादेवी, सुनिता देवी, सुसगा देवी, सुनीता पादन, राजकुमारी, मीना देवी, रीना पांडेय, सावित्री देवी आदि के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि सीएमओ कार्यालय बार-बार आने और आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग हमारी समस्याओं को गंभीरता से नही ले रहा है। इस लिए मजबूरन सीधे मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया है। 

Ad

asha

उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकत्रियों को वेतन विसंगति की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कई जिलों मं प्रदर्शन और ज्ञापन दिये गये। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। आशा बहनें स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाती हैं, लेकिन उन्हें समय पर भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया है कि वे इस मामले का संज्ञान लेकर तत्काल बकाया मानदेय जारी करने का आदेश दें। ज्ञापन देनेवाली कार्यकत्रियों को नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कुसुम लता यादव ने किया। 

Ad
Ad