Movie prime
Ad

Varanasi: नोटिस मिलते ही 12,200 भवन स्वामियों ने जमा किए 25.94 करोड़ रुपये

नगर निगम वाराणसी के सघन अभियान का असर, 12 कैंपों से एक दिन में 13 लाख की वसूली

Ad

 
Nagar Nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे सघन संपत्ति कर वसूली अभियान का सकारात्मक असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। नगर निगम की ओर से नोटिस ऑफ डिमांड जारी होते ही शहर के 12,200 भवन स्वामियों ने अपने भवनों का कुल 25 करोड़ 94 लाख रुपये का संपत्ति कर जमा कराया है।

Ad
Ad
Ad

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार संपत्ति कर जमा कराने के लिए कैंप अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लगाए गए 12 विशेष कैंपों के माध्यम से करीब 13 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई।

नगर आयुक्त की सख्ती से बढ़ी वसूली

Ad

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल द्वारा संपत्ति कर वसूली को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। वे प्रतिदिन सायंकाल अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर वसूली की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।
नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत संपत्ति कर वसूली सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए।

Ad

कर न देने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि संपत्ति कर वसूली अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। तय समय सीमा में कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का मानना है कि इस अभियान से न केवल नगर निगम की आय में वृद्धि होगी, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

नगर निगम ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे समय से अपना संपत्ति कर जमा करें और किसी भी असुविधा से बचें। कैंपों की जानकारी नगर निगम कार्यालय और आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है।

Ad