Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: एपेक्स पैरामेडिकल के छात्र दुर्गेश ने SDP रक्तदान कर बचाई 58 वर्षीय मरीज की जान

किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज के लिए कार्डियोलॉजी छात्र ने एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर में किया सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेशन

Ad

 
dw
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर न्यूज़ डेस्क, वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी में सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी की एक मिसाल सामने आई है। एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी डिप्लोमा के छात्र दुर्गेश ने एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए समय पर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) दान कर इंसानियत का संदेश दिया है। उनके इस प्रयास से जरूरतमंद मरीज को सही समय पर उपचार मिल सका।

Ad
Ad

एपेक्स ब्लड सेंटर में छात्र ने किया स्वैच्छिक SDP डोनेशन

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के एक अन्य अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय मरीज गंभीर गुर्दे की बीमारी (Acute Kidney Injury - AKI) से पीड़ित थे। इलाज के दौरान मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल एसडीपी (SDP) चढ़ाने की सलाह दी। परिजनों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी उस विशिष्ट ब्लड ग्रुप का डोनर नहीं मिल पा रहा था।

Ad

जैसे ही इस बात की जानकारी एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र दुर्गेश को मिली, उन्होंने बिना देर किए स्वैच्छिक रक्तदान की पहल की। दुर्गेश ने एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर पहुंचकर मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया, जिससे समय पर आवश्यक रक्त घटक उपलब्ध हो सका।

Ad

युवाओं का आगे आना प्रेरणादायक: प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह ने छात्र दुर्गेश के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान और रक्त घटकों का दान समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का सबसे बड़ा प्रमाण है। जब युवा आगे बढ़कर इस तरह स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं, तो इससे समाज के अन्य लोगों को भी जीवनरक्षा के इस महाअभियान से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रो. सिंह ने आगे बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, वाराणसी में जरूरतमंद मरीजों के लिए 24 घंटे रक्त एवं सभी आवश्यक रक्त घटकों (जैसे एसडीपी, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज में देरी का सामना न करना पड़े।