Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: बरेका परिसर में अनियंत्रित स्कूटी रेलिंग व डिवाइडर से टकराई, 13 वर्षीय किशोर की मौत

मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे बरेका के मुख्य गेट से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ हादसा, चितईपुर क्षेत्र का रहने वाला था किशोर अंजनेय त्रिपाठी; मंडुवाडीह पुलिस ने जुटाई जानकारी

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर लोकल/क्राइम डेस्क, वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में मंगलवार (24 नवंबर 2026) तड़के हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक और कोहराम मच गया है।

Ad

मुख्य गेट से करीब 300 मीटर अंदर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चितईपुर थाना क्षेत्र के 11 कैलाशपुरी कॉलोनी (नेवादा, सुंदरपुर) निवासी अभिषेक त्रिपाठी का पुत्र अंजनेय त्रिपाठी (13) मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि वह बरेका के मुख्य गेट से लगभग 300 मीटर अंदर परिसर में पहुंचा था, तभी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और लोहे की रेलिंग व डिवाइडर से जा टकराई।

ट्रामा सेंटर में मौत की पुष्टि, पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस व परिजनों की मदद से घायल किशोर को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

तड़के करीब साढ़े चार बजे हुए इस हादसे के समय परिसर में आवाजाही कम रहती है। स्कूटी अनियंत्रित होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।