Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी के चोलापुर में सूदखोरों से तंग बुजुर्ग ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

क्षेत्र के ही दो सूदखोरों से फूलगेन ने लिया था कर्ज

Ad

 
fansi
WhatsApp Group Join Now

Ad

माली हालत ठीक न होने के कारण नही कर पा रहा था कर्ज की अदायगी

परेशान कर रहे थे सूदखोर, जमीन सट्टा करने का बना रहे थे दबाव

वाराणसी, भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सूदखोरों से परेशान बुजुर्ग व्यक्ति ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ad
Ad

यह घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक फूलगेन सिंह उर्फ किन्नर (55) ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। समय-समय पर वह कर्ज की अदायगी करता रहा, लेकिन माली हालत ठीक न होने के कारण कर्ज की अदायगी समय से नही कर पाता था। हर बार मूलधन से कहीं ज्यादा उसका सूद हो जाता था। कर्ज की समय से अदायगी न होने पर सूदखोर उसे परेशान करते और धमकियां देते रहे।

Ad

आज सुबह वह अपने घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित पुराने टिनशेड के कमरे में पहुंचा। जमीन पर ईंटें लगाकर उसने टिनशेड की पाइप से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। कुछ देर के बाद परिवारवालों ने फंदे से लटकता फूलगेन का शव देखा तो दहाड़े मारकर रोने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस मामले में परिजनों ने गांव के दो लोगों का पुलिस को नाम बताया है। उनका कहना है कि यही दो लोग क्षेत्र में सूदखोरी का धंधा करते हैं। माली हालत ठीक न होने के कारण फूलगेन इधर ब्याज नही दे पाये तो सूदखोर उन पर अपनी जमीन सट्टा करने का दबाव बना रहे थे।  इससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad