Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Air Show Traffic Advisory: काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को बदला ट्रैफिक प्लान; जानें रूट डायवर्जन

दशाश्वमेध, अस्सी और नमो घाट क्षेत्र में लागू रहेगा नो-व्हीकल जोन; ग्रीन कॉरिडोर, आपातकालीन हेल्पलाइन और सिटी बस/ई-रिक्शा का रूट जारी

Ad

 
Traffic
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी (काशी) में दिनांक 22, 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'एयर शो' और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व अन्य वीवीआईपी (VVIP) हस्तियों के आगमन को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

Ad

आने वाले दर्शकों, श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए शहर को विभिन्न जोन में बांटकर 56 प्रमुख पार्किंग स्थल, नो-व्हीकल जोन, होल्डिंग एरिया और आपातकालीन ग्रीन कॉरिडोर निर्धारित किए गए हैं।

1. भारी वाहनों व बसों का संचालन (रूट डायवर्जन)

  • मालवाहक वाहन और बसें: समस्त मालवाहक वाहनों, रोडवेज/प्राइवेट बसों और टेम्पो ट्रैवलर/अर्बेनिया बसों का संचालन शहर के बाहर वाया रिंग रोड एवं NH-19 से होगा। काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन से संचालित होने वाली बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

  • मिर्जापुर रूट: मिर्जापुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को वाया औराई और भदोही होकर संचालित किया जाएगा।

  • आवश्यक सेवाएं: एम्बुलेंस, चार पहिया वाहन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन शहर में संचालित होते रहेंगे।

2. प्रमुख घाट क्षेत्रों में नो-व्हीकल जोन (केवल पैदल आवागमन)

निम्नलिखित 10 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा और केवल पैदल आवागमन की अनुमति होगी:

  1. मैदागिन से बुलानाला होते हुए गोदौलिया तक।

  2. लक्सा थाना से रामापुरा तक।

  3. बीओबी तिराहा (रविदास गेट) से अस्सी चौराहे की तरफ।

  4. पद्मश्री तिराहा से अस्सी चौराहा की तरफ।

  5. अग्रवाल तिराहा से अस्सी, रविदास घाट होते हुए नगवा चौराहे तक।

  6. ब्राडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा, सोनारपुरा से गोदौलिया तक।

  7. लहुराबीर से काशिका, पिपलानी तिराहा होते हुए मैदागिन तक।

  8. लहुराबीर से बेनिया तिराहे की तरफ।

  9. बहादुरपुर रोड से पड़ाव से रामनगर चौराहा तक।

  10. पड़ाव से शूजाबाद होकर राजघाट पुल / नमो घाट की तरफ।

3. गंगा ओवरब्रिज मूवमेंट प्लान

  • राजघाट गंगा पुल (नमो घाट से पड़ाव): वाहनों और पैदल आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

  • सामने घाट गंगा पुल (लंका से रामनगर): दो पहिया वाहनों एवं पैदल आवागमन की अनुमति रहेगी।

  • रिंग रोड व विश्वसुंदरी गंगा पुल: सभी प्रकार के वाहनों का सामान्य संचालन अनुमन्य रहेगा।

4. प्रमुख पार्किंग व्यवस्थाएं (Zone-wise Parking Sites)

यातायात पुलिस ने दर्शकों के लिए 56 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है:

  • भैंसासुर व नमो घाट क्षेत्र: मच्छोदरी पार्किंग मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, काशी डिपो बस स्टेशन और नगर निगम कूड़ाघर पार्किंग।

  • मैदागिन व शहर क्षेत्र: टाउनहॉल पार्किंग मैदान, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान, राजकीय ITI कॉलेज, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान और चित्रकूट रामलीला मैदान।

  • दशाश्वमेध व गोदौलिया क्षेत्र: गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, जयनारायण इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बेनियाबाग पार्किंग, सीएचएस (CHS) स्कूल मैदान, एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज और द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा।

  • अस्सी व सामने घाट क्षेत्र: बीएचयू कैम्पस (थाना लंका), बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क के दोनों तरफ, सनबीम स्कूल के बगल, रविदास पार्क (VIP पार्किंग), लऊ बीर पार्किंग, गढ़वा घाट और काशी विद्यापीठ मैदान।

  • वरुणा व कैंट जोन: छोटा/बड़ा कटिंग मेमोरियल स्कूल, यूपी कॉलेज कैम्पस, पहड़िया मंडी, आशापुर हवेलिया रोड और बीएलडब्ल्यू FCI रोड।

  • रामनगर क्षेत्र (ब्लॉक C): पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, दुर्गा मंदिर मैदान (क्षमता: 15,000 चार पहिया, 38,000 दो पहिया) और पंचवटी मैदान।

5. आपातकालीन ग्रीन कॉरिडोर (Emergency Green Corridors)

एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के लिए 3 प्रमुख ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं:

  1. कॉरिडोर 01: नमो घाट ➔ गोलगड्डा ➔ चौकाघाट ➔ लहुराबीर ➔ कबीरचौरा अस्पताल।

  2. कॉरिडोर 02: चौकाघाट ➔ पुलिस लाइन ➔ दीनदयाल अस्पताल / ESIC मेडिकल कॉलेज ➔ इनफिनिटी अस्पताल।

  3. कॉरिडोर 03: चौकाघाट ➔ कैंट ओवरब्रिज ➔ लहरतारा ➔ भिखारीपुर ➔ नरिया ➔ मालवीय चौराहा ➔ बीएचयू (BHU)।

यातायात पुलिस की अपील व हेल्पलाइन नंबर

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट वाराणसी ने आमजन से अपील की है कि एयर शो के दौरान केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर यात्रा शुरू करें।

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91-7839856994

  • ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +91-7317202020