Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी:एंबुलेंस के टक्कर से महिला के मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करने वालों पर FIR, जांच जारी 

पंचायतनामा रोकने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दर्ज हुआ केस

Ad

 
सड़क दुर्घटना में मुकदमा
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के कोइलीपुल के पास बीते शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल में हंगामा करने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में 45 वर्षीय प्रियंका सिंह पत्नी अमित सिंह निवासी रैसीपुर मजरा रैसीरामपुर थाना जंसा, वाराणसी की मौत हो गई थी। बताया गया कि वह ऑटो से उतर रही थीं, तभी सामने से आ रही एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Ad
Ad

 

घटना के बाद ऑटो चालक दीनानाथ यादव निवासी भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद, मृतका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन जक्खिनी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पंचायतनामा कराने पहुंची पुलिस को इस दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
Ad
चौकी प्रभारी आनंद कुमार पांडेय की तहरीर पर बताया गया कि जब अस्पताल में पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही थी, तब करीब 100 से 150 लोग वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। इनमें रवि सिंह, राकेश सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, मोनू सिंह उर्फ संदीप सिंह, संतोष सिंह, अमन सिंह, हिमांशु सिंह, जितेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राजन सिंह, शनि सिंह और अभिनव सिंह समेत कई अन्य शामिल बताए गए हैं।
Ad
इन लोगों ने न सिर्फ शव का पंचायतनामा रुकवाने की कोशिश की बल्कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। आरोप है कि उपद्रवी तत्वों ने डॉक्टरों को उनके कमरे में बंधक बना लिया और पुलिस टीम को गालियां देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली।
स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके कारण पंचायतनामा की प्रक्रिया में देरी हुई और अस्पताल का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। राजातालाब थाना प्रभारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी आनंद कुमार पांडेय की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज और अफरा-तफरी फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के दाह संस्कार के बाद संबंधित धाराओं में अभियोग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।