Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: काशी के बाद वरुणा जोन के 28 दरोगाओं का तबादला ; कैंट-शिवपुर-रोहनिया-चोलापुर समेत कई चौकियों पर नए प्रभारी 

ताबड़तोड़ स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। वाराणसी-पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चल रहे बड़े फेरबदल के तहत वरुणा जोन में 28 उपनिरीक्षकों (दरोगा) का स्थानांतरण किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा के आदेश पर जारी सूची में इन सभी दरोगाओं को नई चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad

कैंट थाना क्षेत्र में बड़ा बदलाव

कैंट थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा फेरबदल हुआ है। वरुणा जोन से रवि पाण्डेय को चौकी प्रभारी अर्दली बाजार, ऋतुराज सिंह को चौकी प्रभारी फुलवरिया और जगनारायण को चौकी प्रभारी पं0 दीनदयाल अस्पताल बनाया गया है। वहीं म0उ0नि0 मानसी चौरसिया को चौकी प्रभारी आशाज्योति केन्द्र, थाना कैंट की जिम्मेदारी मिली है।

शिवपुर और रोहनिया में भी नए प्रभारी

थाना शिवपुर में उमाशंकर को चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, भरत चौधरी को चौकी प्रभारी गिलट बाजार, विशाल सिंह को चौकी प्रभारी चांदमारी और मनीष सिंह को चौकी प्रभारी तरना बनाया गया है। म0उ0नि0 निरूपमा को चौकी प्रभारी सेन्ट्रल जेल, थाना शिवपुर भेजा गया है।

थाना रोहनिया में पुष्कर दुबे को चौकी प्रभारी अखरी, आशुतोष तिवारी को चौकी प्रभारी गंगापुर, अमित कुमार को चौकी प्रभारी मोहनसराय और अम्बरीश दुबे को चौकी प्रभारी भदवर की जिम्मेदारी दी गई है।

मण्डुवाडीह-लोहता-सारनाथ में भी फेरबदल

अमीर बहादुर सिंह को चौकीप्रभारी कस्बा मण्डुवाडीह, महेश मिश्रा को चौकी प्रभारी बीएलडब्ल्यू मण्डुवाडीह, ऋतुराज मिश्रा को चौकी प्रभारी लहरतारा मण्डुवाडीह और पवन कुमार को चौकी प्रभारी मडौली मण्डुवाडीह बनाया गया है। लोहता में सुधीर कुमार अग्रहरी को चौकी प्रभारी कस्बा लोहता और प्रदीप सिंह को चौकी प्रभारी कोटवा भेजा गया है। सारनाथ में अंकित कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सारंगमोहना और धर्मेन्द्र राजपूत को चौकी प्रभारी पुरानापुल की जिम्मेदारी मिली है। चोलापुर में ओमप्रकाश वर्मा को चौकी प्रभारी अजगरा, प्रद्युमन राय को चौकी प्रभारी मुर्दहा, गौरव सिंह को चौकी प्रभारी गोसाईपुर और गणेशदत्त त्रिपाठी को चौकी प्रभारी चन्दपुर बनाया गया है। वहीं सत्यम तिवारी को चौकी प्रभारी चादपुर, थाना चौबेपुर और दिनेश त्रिपाठी को चौकी प्रभारी लालपुर, थाना लालपुर पाण्डेयपुर भेजा गया है। आकाश सिंह को चौकी प्रभारी जिला जेल, थाना लालपुर पाण्डेयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।सभी स्थानान्तरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।