Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : सीएम योगी के निर्देश के बाद दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को लेकर तेजी, दीवारों पर लाल निशान लगना शुरू

Ad

 
Dalmandi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के व्यस्ततम बाज़ार दालमंडी में अब चौड़ीकरण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। सड़क के दोनों ओर घरों और दुकानों की दीवारों पर लाल निशान लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। यह संकेत है कि अब जल्द ही सड़क को चौड़ा करने के लिए निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।

Ad

Dalmandi

हाल ही में वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दालमंडी चौड़ीकरण योजना की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि फिलहाल सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और बरसात के बाद कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में बारिश के बाद दालमंडी चौड़ीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

अब जब प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने और निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी है, तो उम्मीद है कि दालमंडी का रूप जल्द ही बदलता नज़र आएगा। साथ ही इससे स्थानीय कारोबार और नागरिकों को भी राहत मिलेगी।

life line hospital new