Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में निकाला जुलूस, जमकर नारेबाजी

बार एसोसिएशन को सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई न होंने से आक्रोश

Ad

 
court advocate Vs Police
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। अधिवक्ता समाज और पुलिस के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी कचहरी में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि भेलूपुर में अधिवक्ता को पुलिसकर्मी द्वारा मारे जाने  के मामले में अभी तक दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई है।

Ad

अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर हमला

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में भेलूपुर के रथयात्रा चौराहे पर अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर इंस्पेक्टर एवं पुलिसकर्मियों ने हमला किया। न केवल मारपीट की गई बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह घटना न केवल अधिवक्ता समाज का अपमान है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और न्यायिक गरिमा पर सीधा प्रहार है।


पुलिस की कार्रवाई पर सवाल


ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग उल्टा अधिवक्ताओं पर ही दबाव बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज करने का प्रयास कर रहा है। अधिवक्ता समाज ने इसे पूरी तरह निंदनीय और अस्वीकार्य रवैया बताया।


चेतावनी – आंदोलन तेज होगा

अधिवक्ता समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि वे न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे।


ज्ञापन में शामिल अधिवक्ता

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला, अधिवक्ता विकास सिंह, अधिवक्ता सुनील मिश्रा, अधिवक्ता अभिषेक चौबे मोनू, अधिवक्ता अनूप पाण्डेय, अधिवक्ता अमनदीप सिंह, अधिवक्ता सय्यद असद सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।