Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, मिर्जामुराद पुलिस को मिली सफलता

पुलिस ने बुधवार को अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया

Ad

 
वाराणसी पुलिस
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी से स्थानीय पुलिस ने बुधवार को अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी पीड़िता ने बीते रविवार को पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बीते 2 अप्रैल को गांव के ही राजन राजभर नामक युवक शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। हालाँकि, घटना के कुछ समय बाद नाबालिग बालिका स्वयं अपने घर वापस लौट आई थी, जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
Ad
Ad
बुधवार, को थाना मिर्जामुराद के उप-निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और उप-निरीक्षक धीरज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिवरामपुर चट्टी नहर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से वांछित अभियुक्त राजन राजभर (उम्र 25 वर्ष), पुत्र अवधनारायण राजभर को गिरफ्तार कर लिया।
Ad
वही इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।