Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : सारनाथ में युवा टोटो चालक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

कानपुर का रहनेवाला था सोनू, किराये पर कमरा लेकर अकेले रहता था

Ad

 
sarnath
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की चर्चा, पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची

शव मर्चरी में रखवाया, कानपुर से परिजनों के आने का इंतजार

वाराणसी, भदैनी मिरर। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को 22 वर्षीय टोटो चालक सोनू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मकान मालिक और आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। एसीपी सारनाथ भी पहुंचे। मौके की जांच के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  युवक कानपुर का मूल निवासी था। उसके परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

Ad
Ad

sarnath

जानकारी के अनुसार कानपुर का सोनू सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब मोहल्ले में शिवकुमार कश्यप के घर किराये का कमरा लेकर अकेले रहता था। वह टोटो चलाता था। सोमवार को जब उसका कमरा देर तक नही खुला तो आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे उसकी लाश लटक रही थी।

Ad

यह देख पड़ोसियों के होश उड़ गये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इसी मोहल्ले में मृतक सोनू के रिश्तेदार भी रहते हैं। सूचना पर वह भी मौके पर आ गये थे। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया और परिवारवालों के आने का इंतजार कर रही है।
 

Ad

Ad