Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: बड़ागांव-बसनी मार्ग पर रफ्तार का कहर, चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

शहीद गेट के पास विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

बड़ागांव (वाराणसी)। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव-बसनी मार्ग पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहीद गेट के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Ad
Ad

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के नेवढ़िया (खेतापुर) निवासी राजकुमार (35 वर्ष) काफी समय से अपने ससुराल नामापुर (बड़ागांव) में रहकर परिवार चलाता था। बुधवार रात वह अपने पड़ोसी संतोष कुमार (32 वर्ष) के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे जब दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी शहीद गेट के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया।

Ad

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भिजवाया। राजकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें BHU ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संतोष कुमार का इलाज सातोमहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Ad

परिवार में कोहराम

राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही ससुराल और पैतृक गांव में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी निशा और दो मासूम बेटों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।