Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की नहर में गिरने से मौत

पलकहा नहर के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मौके पर ही थमीं सांसें; 22 जून को होनी थी छोटे भाई की शादी, तीन माह की मासूम के सिर से उठा पिता का साया।

Ad

 
fgd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (चौबेपुर), भदैनी मिरर: वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। छोटे भाई की शादी की खुशियों के बीच रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र (कार्ड) बांटकर घर लौट रहे एक बाइक मैकेनिक की नहर में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब नहर की तरफ गए तो बाइक और युवक का शव देखकर सन्न रह गए। जिस घर में महज तीन दिन बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां इस हादसे के बाद कोहराम मच गया है और खुशियां पूरी तरह मातम में बदल गई हैं।

Ad
Ad

निमंत्रण बांटकर लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अनिल राजभर (26 वर्ष) पेशे से बाइक मैकेनिक था। अनिल के छोटे भाई सुनील की शादी आगामी 22 जून को होनी तय है, जिसकी तैयारियां घर में बड़े जोर-शोर से चल रही थीं। गुरुवार को अनिल अपनी मोटरसाइकिल से सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने निकला था।

Ad

परिजनों के मुताबिक, देर रात कार्ड बांटकर जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पलकहा नहर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे गहरे नहर में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने देखा शव

रात में हादसा होने के कारण किसी को घटना की भनक नहीं लग सकी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए पलकहा नहर की तरफ गए, तो उन्होंने पानी में एक युवक का शव और मोटरसाइकिल उतराती देखी। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।

Ad

हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते अनिल के रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसका परिवार मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवनयापन करता है। हादसे के बाद से पिता दूधनाथ, माता राजपुरी, भाई चंदजीत, पिंटू और दूल्हे बनने जा रहे सुनील समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो साल पहले हुई थी शादी, तीन माह की है बेटी

इस हादसे ने अनिल के पीछे उसकी पत्नी और मासूम बच्ची को बेसहारा कर दिया है। अनिल की शादी करीब दो साल पहले नेहा नामक युवती से हुई थी और उनकी महज तीन महीने की एक दुधमुंही बेटी है। मासूम बेटी और पत्नी के सिर से अचानक उठे पिता के साये ने पूरे गांव की आंखों को नम कर दिया है।

पुलिस का क्या कहना है?

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का ही प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।