Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : मुजफ्फरपुर से साथी संग आया युवक गंगा में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर, नही मिली सफलता

काशी घूमने आया था युवक, त्रिपुरा भैरवी घाट पर हुई घटना

Ad

 
ganga
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस ने दी परिवारवालों को डूबने की सूचना, मचा कोहराम

वाराणसी, भदैनी मिरर। बिहार के मुजफ्फरपुर से दोस् के साथ काशी दर्शन और बनारस घूमने आये दो दोस्तों में से एक रिपुंजय ओझा गुरूवार को त्रिपुरा भैरवी घाट पर स्नान करते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय गोताखारों के तलाश के बाद भी युवक का पता नही चल सका है। पुलिस ने उसके दोस्त की सहायता से उसके परिवारवालों को सूचना दी। रिपुंजय के डूबने की खबर से परिवार मेंं कोहराम मच गया। इसके बाद से परिवारवाले वाराणसी के लिए रवाना हो गये हैं। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के हनुमत नगर बालू घाट के रहनेवाले 24 वर्षीय सत्यम सिंह अपने गांव के साथी 22 वर्षीय रिपुंजय ओझा के साथ वाराणसी घूमने आया था। इसके बाद दोनों त्रिपुरा भैरवी घाट पर गंगा नहाने पहुंचे। घाट पर गहराई को दोनों को अंदाजा नही था। नहाते समय अचानक रिपुंजय डूबने लगा। यह देख साथी ने शोर मचाया। आसपास के लोग जुटे। सूचना पर एनडीआरएफ, जल पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोर भी पहुंच गये। लेकिन इससे पहले रिपुंजय डूब चुका था। गोताखोरों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला। इसके बाद फोन से उसके परिवारवालों को सूचना दी गई। 

Ad