Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: एपेक्स कॉलेज कैंपस में हुआ अत्याधुनिक ओपन जिम का भव्य शुभारंभ, जानें छात्रों को मिलेंगे क्या फायदे

'फिटनेस फॉर फ्यूचर' पहल के तहत नवीन परिसर सी-ब्लॉक की टेरेस पर स्थापित हुआ ओपन जिम; डॉ. स्वरूप पटेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। वाराणसी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में संचालित नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं एलाइड हेल्थकेयर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों और फैकल्टी के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल की गई है। संस्थान के नवीन परिसर (सी-ब्लॉक) की टेरेस पर 'ओपन जिम' की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखना है।

Ad
Ad

इस ओपन जिम का औपचारिक उद्घाटन एपेक्स के निदेशक एवं वरिष्ठ स्पाइन व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. स्वरूप पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह में गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद

उद्घाटन के अवसर पर संस्थान के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी की स्पोर्ट्स मेडिसिन फैकल्टी डॉ. राजीव तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रो. गीता बाबू, एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. गौरव सिंह सहित विभिन्न संकायों के फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Ad

जिम में उपलब्ध हैं आधुनिक उपकरण, एक्सपर्ट ने बताए सही व्यायाम के तरीके

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव तिवारी ने जिम में स्थापित सभी अत्याधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनके शारीरिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ओपन जिम में रोइंग मशीन, साइकिल, लेग प्रेस, क्रॉस ट्रेनर, आर्म व्हील, सिटअप बोर्ड, नी-चेयर, चेस्ट-शोल्डर प्रेस, स्टीपर-ट्विस्टर, ट्राइसेप, नी-रेज़, पुशअप बार, बैक एक्सटेंशन, केटेलबेल्स, डम्बेल्स, स्विसबॉल, मेडीकोन बॉल्स और बैटल रोप जैसे कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

Ad

Ad

स्वास्थ्य लाभ पर विशेष जोर: डॉ. राजीव ने बताया कि इन उपकरणों के नियमित इस्तेमाल से हाथ-पैर, कंधे, पीठ और कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही यह फेफड़ों (Lungs), हृदय (Heart) और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद सहायक साबित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यायाम करने की सही तकनीक और सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया।