Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: ककरमत्ता के होटल में दबंगों का तांडव! पैर छूने से मना करने पर कर्मचारी को बेरहमी से पीटा

Varanasi News: मंडुवाडीह के होटल में कर्मचारी से बेरहमी से मारपीट, जातिसूचक शब्द कह दी जान से मारने की धमकी

Ad

 
ghj
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर:

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरमत्ता (बीएलडब्ल्यू) इलाके में स्थित एक होटल से दबंगई और दुर्व्यवहार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ होटल के बार में तैनात एक कर्मचारी के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसका नाम पूछने के बाद जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित भी किया। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर मंडुवाडीह थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Ad
Ad

"पैर पकड़ने" का दबाव बना रहे थे मनबढ़ युवक

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रथयात्रा इलाके के रहने वाले सागर सोनकर बी.एल.डब्ल्यू. क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कार्यरत हैं। घटना के वक्त वे रोजाना की तरह होटल के बार काउंटर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। आरोप है कि शाम करीब 5:45 बजे 7 से 8 की संख्या में अज्ञात मनबढ़ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने काउंटर पर आते ही सागर सोनकर पर जबरन अपना 'पैर पकड़ने' का दबाव बनाया।

Ad

जब सागर ने उनके इस अनुचित आदेश को मानने से साफ इनकार कर दिया, तो युवक भड़क गए। उन्होंने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और फिर काउंटर के अंदर घुसकर सागर के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

नाम पूछकर की जातिसूचक टिप्पणी, दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित सागर सोनकर का आरोप है कि हमलावर युवकों ने मारपीट के दौरान उनका नाम पूछा। जैसे ही उन्होंने अपना नाम बताया, आरोपियों ने उनके वर्ग को लेकर बेहद आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद दोबारा उनके साथ मारपीट की गई और जाते-जाते दबंगों ने धमकी दी कि यदि वह दोबारा इस इलाके में कहीं दिखाई दिए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरी घटना के दौरान होटल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उनके बचाव में आगे नहीं आया।

Ad

सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पूरी वारदात: होटल GM सागर सोनकर ने अपनी शिकायत में बताया कि होटल के बार और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी शर्मनाक वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज से आरोपियों की आसानी से पहचान की जा सकती है। इस संबंध में जब भदैनी मिरर ने होटल के जनरल मैनेजर (GM) वेंकटेश कुमार से बात की, तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि होटल में मारपीट की घटना हुई थी। प्रबंधन की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आगे की कानूनी विधिक कार्रवाई यानी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

फिलहाल, पीड़ित ने बी.एल.डब्ल्यू. चौकी पुलिस से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर हमलावर युवकों की शिनाख्त और उनकी धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।