Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: नगर निगम के लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार का घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी नगर निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात लिपिक रामविलास शर्मा को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी लिपिक पर एयरटेल कंपनी के वाई-फाई नेटवर्क बिछाने के लिए सड़क खोदाई की अनुमति दिलाने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

Ad
Ad

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र निवासी रामविलास शर्मा ने कंपनी से जुड़े लोगों से घूस की मांग की थी। इस पर शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और पूरा मामला दर्ज कराया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को घूस लेते समय धर दबोचा।

सिगरा थाने में दर्ज हुआ मामला

Ad

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिगरा थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत रामविलास शर्मा को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

life line hospital