Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: अहिल्याबाई घाट पर कपूर से तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया 

पूजा के कपूर से भड़की चिंगारी ने मचाई तबाही, संकरी गलियों में दमकल कर्मियों ने की कड़ी मशक्कत 
 

Ad

 
fire
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर: धर्म की नगरी काशी के हृदय स्थल दशाश्वमेध थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की वजह पूजा के दौरान कपूर से निकली एक छोटी सी चिंगारी बताई जा रही है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

Ad
Ad

पूजा घर से शुरू हुई आग, पूरे मकान में फैला धुआं

जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक गोपाल साहनी सुबह ऊपरी मंजिल पर स्थित पूजा घर में आरती कर रहे थे। आरती के दौरान कपूर की थाल से एक चिंगारी पास लटक रहे पर्दे पर जा गिरी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने पर्दे से होते हुए पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में करीब 12 लोग मौजूद थे, जो धुआं और लपटें देख जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे।

Ad

संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल विभाग की चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हुई। हालांकि, घाट क्षेत्र की संकरी गलियां होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों और दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद सभी 12 सदस्यों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Ad

लाखों का नुकसान, टला बड़ा हादसा

मकान मालिक गोपाल साहनी ने बताया कि इस अगलगी में घर के अंदर रखा हजारों-लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।