Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: सिगरा स्थित ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, फंसे दो लोगों को पुलिस-फायर टीम ने बचाया

ऊर्वशी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझी, पार्लर जलकर खाक—तीसरी मंजिल से दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

Ad

 
Varanasi Fire
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। सिगरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित ऊर्वशी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर बुधवार देर शाम ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पार्लर को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं तीसरी मंजिल तक भर गया, जहां दो लोग फंस गए थे। सूचना पर सिगरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फंसे दोनों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ब्यूटी पार्लर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग लगते ही आसपास के शोरूम संचालक और ग्राहक भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। आग की वजह से सिगरा मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।
Ad
Ad
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना पाया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल पर मौजूद 2 लोग धुएं में फंस गए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते बचा लिया। घटना में कोई भी व्यक्ति झुलसा नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भवन में आग से बचाव संबंधित उपकरणों की व्यवस्था नहीं थी, जिससे आग तेज़ी से फैल गई।
Ad
दूसरी घटना : उधर, चौक थाना क्षेत्र के जालपा देवी मोहल्ला स्थित एक बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
Ad