Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : बीएचयू की एक विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में भारतीय दर्शन (इंडियन फिलॉसफी) में पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्रा की पहचान रोमानिया की 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला में किराए के मकान में रह रही थी।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुरुवार देर रात करीब 11:45 बजे सूचना मिली कि छात्रा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने छात्रा के दो विदेशी दोस्तों और मकान मालिक की मदद से डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। अंदर, छात्रा अपने बिस्तर पर मृत पाई गई।

Ad

घटना की सूचना मिलने पर ब्रह्मणाल चौकी इंचार्ज तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।