Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी : लौटूवीर पुलिया के पास घूमते पकड़ा गया जिला बदर अपराधी, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गुण्डा एक्ट के तक पुलिस कमिश्नर की कोर्ट ने दिया था तीन माह जिला बंदर का आदेश

Ad

 
lanka
WhatsApp Group Join Now

Ad

हत्या समेत गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे, मलहिया का है रहनेवाला

वाराणसी, भदैनी मिरर। हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर किये जाने के आदेश के बाद ही वह अपने क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी सूचना पर लंका पुलिस ने जिला बदर बदमाश योगेश्वर सिंह राजभर उर्फ राजा राय उर्फ बंगाली को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की गिरफ्तारी की कहानी के मुताबिक जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि मलहिया रमना निवासी जिला बदर अपराधी योगेश्वर सिंह राजभर उर्फ राजा राय उर्फ बंगाली लोटूबीर पुलिया अन्डर पास के नीचे मौजूद है। वह कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना लंका पुलिस टीम लौटूवीर पुलिया अन्डर पास के नीचे पहुंची और योगेश्वर सिंह राजभर को गिरफ्तार कर लिया। इस 22 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा सरकार बनाम योगेश्वर सिंह राजभर उर्फ राजा राय उर्फ बंगाली अन्तर्गत  धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 व 2 जून से 3 माह के लिए जिला बदर का आदेश दिया गया है।

Ad
Ad

आदेश के अनुपालन में इसकी जांच की गई कि जिला बदर की अवधि में हिस्ट्रीशीटर की उपस्थिति कहां है। पता चला कि वह घर और आसपास के क्षेत्रों में ही मौजूद है। वह न्यायालय की आदेश का उल्लघंन करते हुये अपने घर पर लुक- छिप कर रहा है। आपको बता दें कि इस हिस्ट्शीटर के खिलाफ थाने में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसे गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, एसआई नवीन चतुर्वेदी, मनोज कुमार राजपूत, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, विनय कुमार सिंह रहे। 
 

Ad