Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक समेत दो दर्जन यात्री घायल

मिर्जामुराद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, ज्यादातर घायल यात्री विंध्याचल धाम जा रहे थे दर्शन करने

Ad

 
भीषड़ सड़क हादसा
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा गांव के पास रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस, आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक समेत लगभग 2 दर्जन यात्री घायल हो गए।
सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। रोडवेज बस (संख्या UP63BT3771) वाराणसी से प्रयागराज की सवारी लेकर जा रही थी। जैसे ही बस भेड़हा स्थित राधे कृष्णा होटल के सामने पहुंची ही थी कि चालक ने आगे चल रहे ट्रक (संख्या UP77AT5321) को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चौबेपुर निवासी - राजेश सिंह, गोरखपुर निवासी अभिषेक मिश्रा, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, सविता मिश्रा, गाजीपुर (सैदपुर) निवासी - आदित्य मौर्या, चोलापुर निवासिनी - आरती देवी, आजमगढ़ (जीयनपुर) निवासी - आकाश वर्मा, विकास, वीरेंद्र, सुमित, शिवपुर निवासी - कमलेश सिंह, बबिता सिंह, कैंट निवासी - मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शकील, चंदौली (पड़ाव) निवासी अभिमन्यु पटेल, संदीप सिंह, मुगलसराय निवासी - अजीत यादव, सुमन देवी, मिर्जापुर (गडौली) निवासिनी - संतोषी देवी, प्रीतम व अन्य यात्री घायल हो गए।
Ad
Ad
सड़क हादसा
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। त्वरित उपचार: सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चालक का हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे करवाकर सुचारू कराया। इस घटना में ज्यादातर घायल यात्री मिर्जापुर के विंध्याचल धाम दर्शन करने जा रहे थे।
Ad
सड़क हादसा