Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में किराए के कमरे में 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सुदामापुर में किराए पर रहता था कैटरिंग कर्मी शिवम वर्मा, मंगलवार दोपहर दरवाजा नहीं खुलने पर सामने आई घटना; पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच।

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर लोकल/क्राइम डेस्क, वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर इलाके में मंगलवार (24 नवंबर 2026) को उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रह रहे 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम वर्मा के रूप में हुई है, जो कैटरिंग का कार्य करता था और मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

Ad

दोपहर करीब 12:30 बजे सामने आया मामला, 112 पर दी गई सूचना

मकान मालिक किरण कुमार प्रजापति के अनुसार, घर में शादी समारोह के चलते परिवार के लोग व्यस्त थे और रात में लौटने के बाद सो गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे रेखा राव नामक युवती शिवम के कमरे का दरवाजा खटखटाने पहुंची। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो युवक फंदे से लटका मिला, जिसकी जानकारी तत्काल 112 पर पुलिस को दी गई।

तनाव की चर्चा, सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

परिचित युवती रेखा राव ने बताया कि वह शिवम को लगभग आठ माह से जानती थी और रात में फोन करने पर कॉल कट रही थी तथा बाद में मोबाइल बंद हो गया। उसके मुताबिक युवक की शादी होने वाली थी और वह किसी निजी कारण से तनाव में था, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए संबंधित लोगों से जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।