Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Ad

 
Hang
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुजीत यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम पड़री, थाना तरना, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

सुजीत सिगरा क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था और आईपी मॉल स्थित शॉपर्स स्टॉप में नौकरी करता था। बुधवार को जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि सुजीत का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

Ad
Ad

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और साक्ष्य जुटा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।