Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: पिता के मुंबई जाने से पहले 20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, घर के टिनशेड में साड़ी के फंदे से लटकती मिली लाश

फूलपुर के बहुतरा गांव में पसरा मातम; रविवार रात सबने साथ खाया था खाना, सुबह कमरे से गायब थी खुशी

Ad

 
Sucide
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी: वाराणसी के पिंडरा (फूलपुर) थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बहुतरा (नंदलालपुर) गांव में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती ने घर की छत पर बने टिनशेड में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फूलपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Ad
Ad

पिता के मुंबई जाने की बात पर उपजा था विवाद

मृतक युवती की पहचान राजकुमार राजभर की 20 वर्षीय पुत्री खुशी राजभर के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, खुशी के पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं और वे सोमवार सुबह वापस मुंबई जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि खुशी इस बात से नाराज थी और वह पिता के साथ या उनके पीछे मुंबई नहीं जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में थोड़ी डांट-फटकार भी हुई थी, जिससे वह काफी आहत थी।

Ad

रात में सबने साथ किया था भोजन, सुबह फंदे पर मिला शव

परिजनों ने बताया कि रविवार की रात घर का माहौल सामान्य था और सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर रात का भोजन किया था। इसके बाद सब अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जगे, तो खुशी अपने कमरे में नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब लोग घर की छत पर गए, तो वहां बने टिनशेड में खुशी का शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

Ad

तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी खुशी

खुशी अपने तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। उसकी इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक कलह और डांट से नाराज होकर की गई आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।