Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: मिर्जामुराद में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में मचा हड़कंप

खाली घर में कमरे के पंखे से कपड़ा बांधकर दी जान; सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Ad

 
er
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 17 वर्षीय एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Ad

घर पर अकेले थी किशोरी

मिली जानकारी के अनुसार, खालिसपुर गांव निवासी संजय राजभर की 17 वर्षीय पुत्री आकांक्षा राजभर मंगलवार शाम अपने घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी ने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर छत के पंखे के सहारे कपड़े की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली।
जब परिजन घर वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर बेटी का शव पंखे से लटका मिला, जिसे देखकर मां और अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और तत्काल घटना की जानकारी मिर्जामुराद थाना पुलिस को दी गई।

A post shared by Bhadaini Mirror (@bhadainimirrornews)


 

प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ महीने पहले किशोरी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों घर से चले गए थे। उस दौरान किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया था।


f

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य


घटना की सूचना पर मिर्जामुराद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने फांसी में इस्तेमाल की गई कपड़े की रस्सी को अपने कब्जे में सुरक्षित रख लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।