Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: कैंट स्टेशन के सामने पिलर नंबर 59 से 6 हसिनाएं पकड़ी गई, शांतिभंग में कार्रवाई


काशी में बंद नहीं हो रहा अवैध धंधा, पहले भी पकड़ी जा चुकी है ऐसी महिलाएं

Ad

 
va
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी।

धर्म नगरी काशी में अवैध धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, वही दूसरी ओर पुलिस धंधा शुरु हो जा रहा है। सिगरा पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन (रोडवेज चौकी क्षेत्र) के पास से सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और राहगीरों से विवाद करने वाली 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Ad


पिलर नंबर 59 के पास मचा रही थीं गदर


सिगरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पिलर नंबर 59 के पास कुछ महिलाएं आने-जाने वाले राहगीरों से अभद्रता कर रही हैं और आपस में विवाद कर शांति व्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं।
सूचना मिलते ही रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं।

Ad

varanasi

 

शांति भंग की धाराओं में हुई गिरफ्तारी


सार्वजनिक स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सिगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 महिलाओं को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिलाओं में रबीना (काल्पनिक नाम), निवासी जिवनाथपुर बगैया (रामनगर) वाराणसी (उम्र 42 वर्ष), 
हेमा (काल्पनिक नाम), निवासी लहरतारा (मण्डुवाडीह) वाराणसी (उम्र 43 वर्ष),  मुस्कान (काल्पनिक नाम) निवासी पावी सादकपुर (लोनी) गाजियाबाद (उम्र 24 वर्ष), ऐश्वर्या (काल्पनिक नाम) निवासी चकधनवा ( कप्तानगंज)आजमगढ़ (उम्र 40 वर्ष), फूल कुमारी (काल्पनिक नाम) निवासी छित्तुंग (कोतवाली) चंदौली (उम्र 45 वर्ष) और सबिता (काल्पनिक नाम) निवासी चकधनवा (कप्तानगंज) आजमगढ़ (उम्र 35 वर्ष) शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में  प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, रोडवेज चौकी प्रभारी दरोगा विकास सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी महिला दरोगा काजोल सिंह, डली साहू, रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, रिक्रूट महिला कांस्टेबल दीक्षा, श्वेता सरोज, कांस्टेबल अजय कुमार सोनकर और कांस्टेबल अजीत कुमार गोंड शामिल रहे।

Ad