Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: कपसेठी में दुकान के अंदर रखा पटाख़ा फटा, 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलसा

कपसेठी के जनरल स्टोर में पटाखे से खेलते समय हुआ जोरदार धमाका, बाथरूम और रेलिंग क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कपसेठी (लोहराडीह) बाजार स्थित एक जनरल स्टोर के भीतर रखे पटाखों में अचानक हुए जोरदार विस्फोट से 5 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। धमाका इतना तीव्र था कि दुकान से सटा बाथरूम और आसपास की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल/हेरिटेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Ad


पटाखे से खेलते समय हुआ हादसा


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपसेठी क्षेत्र के लोहराडीह/कपसेठी बाजार में आशीष जायसवाल द्वारा संचालित 'जायसवाल जनरल स्टोर' की दुकान है। इस दुकान में आगामी त्यौहारों एवं दीपावली के अवसर पर बिक्री हेतु फुलझड़ी, चटाई, चुटपुटिया जैसे विभिन्न पटाखे रखे व बेचे जाते हैं।
शनिवार को आशीष जायसवाल का 5 वर्षीय पुत्र कार्तिक जायसवाल दुकान में रखे पटाखों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात कारणवश पटाखों में अचानक तेज विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। विस्फोट की चपेट में आने से मासूम कार्तिक बुरी तरह झुलस गया।

Ad


अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर


हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कार्तिक को उपचार हेतु स्थानीय स्तर पर ले जाने के बाद हेरिटेज अस्पताल, मोहनसराय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Ad

पुलिस जांच और विधिक कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते ही कपसेठी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। कपसेठी थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्या ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। दुकान में पटाखे रखे जाने और विस्फोट के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांचोपरांत नियमानुसार आवश्यक कानूनी व विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।