Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: सिगरा में बंद मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर छापा, 47 जुआरी गिरफ्तार, ₹19.53 लाख कैश बरामद

DCP क्राइम नीतू कादयान और SOG-2 की कार्रवाई; 3-4 दिन रेकी के बाद कुबेर कॉम्प्लेक्स के पास पड़ा छापा, लगेगी गैंगस्टर और संगठित अपराध की धारा

Ad

 
Sigra
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (सिगरा) / भदैनी मिरर: कमिश्नरेट वाराणसी की क्राइम ब्रांच और सिगरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के पॉश इलाके सिगरा में चल रहे एक बड़े और हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के निर्देशन और नवगठित SOG-2 टीम के नेतृत्व में हुई इस ताबड़तोड़ छापेमारी में मौके से 47 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से ₹19,53,000 नकद, कई वाहन और जुए के उपकरण बरामद किए हैं।

Ad

3-4 दिन रेकी के बाद बाहर से ताला बंद मकान में 'हल्ला बोल'

सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रथयात्रा व कुबेर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित एक जर्जर बंद मकान में काफी समय से जुए का अवैध धंधा संचालित हो रहा था। शातिरों का नया मॉडस ऑपरेंडी (Modus Operandi) यह था कि जुआरियों को अंदर करने के बाद बाहर से मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो।

Ad

डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया कि आमजन की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने 3-4 दिनों तक लगातार मकान की रेकी की। जब बुधवार शाम मकान के भीतर जुआरियों की संख्या (स्ट्रेंथ) अधिकतम हो गई, तब एसओजी-2 और सिगरा पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। अंदर से किसी को भागने का मौका नहीं मिला।

Ad

मास्टरमाइंड की पहचान, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ीं मशीनें

बरामद की गई भारी-भरकम राशि की गिनती के लिए पुलिस को नोट गिनने वाली मशीनें मंगानी पड़ीं। जांच में सामने आया है कि विशाल सिंह नामक व्यक्ति ने इस मकान को लीज पर लिया था और वही इस पूरे गोरखधंधे का मुख्य सरगना है। पकड़े गए 47 जुआरियों में वाराणसी के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी शामिल हैं।

बुलडोजर से लेकर कुर्मी और गैंगस्टर एक्ट (BNS 111) की तैयारी

डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने स्पष्ट किया कि बार-बार जमानत पर छूटकर आने वाले जुआरियों पर इस बार कड़ी से कड़ी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा:

  • नए कानून भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (BNS 111 - संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज होगा।

  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 (BNSS 107) के तहत आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की जाएगी।

  • पूरे सिंडिकेट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और इनके आईपी (IP), सीडीआर (CDR) व वित्तीय संपर्कों की गहनता से जांच होगी।

सफलता हासिल करने वाली प्रमुख पुलिस टीम:

एसओजी-2 प्रभारी पंकज सिंह चौहान, बृज बिहारी ओझा, गौरव भारती, कमल किशोर, शाश्वत शुक्ला, आशुतोष सिंह, आशीष सिंह, चालक रमापति सिंह तथा सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा व उनकी पुलिस टीम।